Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

MP Board 12th साइंस के बाद क्या करें? NEET से IIT तक, सभी रास्ते एक जगह

Published on Mar 19, 2026 · 2 min read · 9 views
MP Board 12th साइंस के बाद क्या करें? NEET से IIT तक, सभी रास्ते एक जगह

MP Board 12th साइंस के बाद क्या करें? NEET से IIT तक, सभी रास्ते एक जगह

अगर आपने MP Board से 12वीं साइंस की परीक्षा दे दी है तो परीक्षा खत्म होते ही घर में, मोहल्ले में, रिश्तेदारों में एक ही सवाल घूमने लगता है "आगे क्या? डॉक्टर बनोगे या इंजीनियर?" जैसे बस यही दो रास्ते हों।

लेकिन सच यह है कि साइंस स्ट्रीम के बाद रास्ते बहुत हैं। NEET और JEE तो हैं ही, लेकिन उनके अलावा भी ढेर सारे अच्छे विकल्प हैं जो बहुत कम लोग बताते हैं।

इस लेख में हम वो सब बताएंगे, बिल्कुल सीधी और सरल भाषा में। चाहे आपके पास अभी कोई plan हो या नहीं बस इसे एक बार ज़रूर पढ़ें।

विकल्प 1: मेडिकल की तैयारी: NEET से डॉक्टर बनने का रास्ता

अगर आपने 12वीं में बायोलॉजी रखी है और डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट जैसे किसी भी मेडिकल करियर के बारे में सोचा है, तो NEET आपका पहला पड़ाव है।

NEET क्या है?

NEET (National Eligibility cum Entrance Test) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) आयोजित करती है। इसे पास करने के बाद MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BVSc जैसे कोर्सों में दाखिला मिलता है।

NEET से कौन से कोर्स मिलते हैं?

• MBBS — डॉक्टर (एमबीबीएस) बनने के लिए
• BDS — दंत चिकित्सक (दाँत के डॉक्टर) बनने के लिए
• BAMS — आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने के लिए
• BHMS — होम्योपैथिक डॉक्टर बनने के लिए
• B.Sc Nursing — नर्सिंग में करियर के लिए

NEET की परीक्षा कब होती है? आमतौर पर मई में। फॉर्म फरवरी-मार्च में भरे जाते हैं।

ज़रूरी बात: NEET बहुत कॉम्पिटिटिव (competitive) परीक्षा है। MP जैसे राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी अच्छी रैंक चाहिए। इसीलिए बहुत से छात्र एक साल और तैयारी करते हैं, इसके बारे में नीचे अलग से बात की गई है।

विकल्प 2: इंजीनियरिंग की तैयारी: JEE Mains और JEE Advanced

अगर आपने 12वीं में Maths रखी है और इंजीनियरिंग में रुचि है, तो JEE आपके लिए है।

JEE Mains क्या है?

JEE Mains (Joint Entrance Examination Mains) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसे पास करने के बाद NITs (नेशनल इंस्टीट्यूट ओएफ टेक्नोलॉजी), IIITs और देशभर के अच्छे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है। यह साल में दो बार होती है — जनवरी और अप्रैल में।

JEE Advanced क्या है?

JEE Advanced: यह JEE Mains का अगला चरण है। JEE Mains में top 2.5 लाख छात्र ही JEE Advanced दे सकते हैं। इसे पास करने पर IITs (इंडियन इंस्टीट्यूट ओएफ टेक्नोलॉजी) में दाखिला मिलता है — जो देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान हैं।

कॉलेज का क्रम:

• MP के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (जैसे RGPV से एफिलिएटेड (affiliated) कॉलेज) — JEE Mains या MP PET से
• NITs जैसे NIT भोपाल :- JEE Mains से
• IIITs :- JEE Mains से
• IITs (जैसे IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT इंदोर) :- JEE Advanced से

MP PET क्या है? मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, MP के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होता है।

विकल्प 3: B.Sc, साइंस की पढ़ाई जारी रखें, बिना एंट्रेंस एक्साम के भी

NEET या JEE नहीं देना, या पहले एटेम्प्ट में रैंक नहीं आई, तो भी घबराने की कोई बात नहीं। B.Sc एक बेहतरीन विकल्प है।

B.Sc में क्या पढ़ सकते हैं?

फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बायोलॉजी, ज़ूलॉजी, बॉटनी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टैटिस्टिक्स और कई और विषय।

कहाँ से करें?

नज़दीकी सरकारी कॉलेज: MP में बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, विक्रम यूनिवर्सिटी, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी जैसे विश्वविद्यालयों से एफिलिएटेड सरकारी कॉलेजों में बिना एंट्रेंस के सीधे दाखिला मिलता है। फीस बहुत कम होती है।

DU (दिल्ली विश्वविद्यालय) या PU (पंजाब विश्वविद्यालय): देश के सबसे अच्छे B.Sc कॉलेजों में से कई DU में हैं, जैसे हिंदू कॉलेज, ऍस्‌टी. स्टीफन'ऍस्‌, मिरांडा हाउस। इनमें दाखिले के लिए CUET देनी होती है। PU (चंडीगढ़) भी एक अच्छा विकल्प है।

IISER : ये देश के सबसे प्रतिष्ठित साइंस रिसर्च संस्थान हैं जो कि पुने, कोलकाता, मोहाली, भोपाल, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति, बरहमपुर में हैं। यहाँ दाखिले के लिए JEE Advanced rank या KVPY score या IISER एप्टीट्यूड टेस्ट देना होता है। यहाँ से BS-MS (5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स) होता है।

IISc (इंडियन इंस्टीट्यूट ओएफ साइंस, बैंगलोर): यह भारत का सबसे बड़ा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान है। यहाँ B.Sc रिसर्च प्रोग्राम में दाखिले के लिए JEE Advanced rank या KVPY score चाहिए।

विकल्प 4: Drop लेकर तैयारी करना। क्या यह सही है?

यह सवाल बहुत से छात्रों के मन में होता है, और बिल्कुल सही भी है।

अगर आपने NEET या JEE का फॉर्म भरा था और पहले अटेम्प्ट में मनचाहा रिजल्ट नहीं आया, या अगर आपको लगता है कि एक साल और मेहनत से आप अच्छी रैंक ला सकते हैं — तो ड्रॉप ईयर यानी एक साल रुककर फिर से तैयारी करना एक बिल्कुल जायज़ विकल्प है।

ड्रॉप लेने पर क्या करें?

• किसी अच्छे कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लें, इंदोर, भोपाल, कोटा जैसे शहरों में NEET और JEE की कोचिंग के लिए कई अच्छे संस्थान हैं।
• सेल्फ-स्टडी के साथ ओनलाइन प्लेटफॉर्म्स (जैसे अनएकेडमी, एलेन, अरिविहन) का उपयोग करें।
• एक स्ट्रिक्ट शेड्यूल (strict schedule) बनाएं, ड्रॉप ईयर में डिसिप्लिन ही सबसे बड़ा हथियार है।

ध्यान रखें: ड्रॉप ईयर का मतलब घर पर बैठना नहीं है। यह एक पूरा साल की मेहनत है और इसके नतीजे भी अच्छे आते हैं, बशर्ते तैयारी सच्ची हो।

वैसे एक और विकल्प भी है, साथ में किसी लोकल कॉलेज में B.Sc में दाखिला लेकर NEET/JEE की तैयारी जारी रखना। इससे अगर एक्साम में अच्छा नहीं हुआ तो भी B.Sc का साल बर्बाद नहीं होगा।

विकल्प 5: इनके अलावा और कौन से बड़े कोर्स और परीक्षाएँ हैं?

NEET और JEE के अलावा भी साइंस छात्रों के लिए कई राष्ट्रीय स्तर परीक्षाएँ होती हैं:

1. CUET (Common University Entrance Test): DU, BHU, जामिया और देशभर के 250+ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में B.Sc में दाखिले के लिए।

2. KVPY (Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana): यह एक छात्रवृत्ति-सह-फेलोशिप है जो साइंस रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए है। इसे क्वालिफाई करने पर IISc और IISERs में दाखिले का रास्ता खुलता है।

3. B.Sc एग्रीकल्चरल — ICAR AIEEA: अगर खेती-किसानी और कृषि विज्ञान में रुचि है तो ICAR AIEEA (इंडियन काउंसिल ओएफ एग्रीकल्चरल रिसर्च) परीक्षा देकर अच्छे एग्रीकल्चर कॉलेज में दाखिला मिलता है।

4. BCA (Bachelor of Computer Applications): अगर कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में रुचि है लेकिन पूरी इंजीनियरिंग नहीं करनी, तो BCA एक अच्छा विकल्प है। कई कॉलेजों में बिना एंट्रेंस के दाखिला मिलता है।

5. B.Pharm (Bachelor of Pharmacy): फार्मासिस्ट बनने के लिए। MP में इसके लिए MP PharmaD एंट्रेंस या सीधे कॉलेज लेवल एडमिशन होता है।

6. NDA (National Defence Academy): अगर सेना में ऑफिसर बनना है तो 12वीं के बाद NDA की परीक्षा दे सकते हैं। साइंस वाले छात्र आर्मी, नवी और एआईआर फोर्स — तीनों विंग्स के लिए एप्ली कर सकते हैं।

विकल्प 6: छोटी अवधि के काम(Short Term Job Options)

कई बार घर की ज़िम्मेदारी होती है, या बस पढ़ाई के साथ-साथ कुछ कमाना होता है। 12वीं के बाद कुछ छोटी अवधि के काम भी होते हैं जो साइंस छात्र एक्सप्लोर कर सकते हैं:

1. Lab Technician / Lab Assistant: छोटे प्राइवेट पैथोलॉजी लैब्स, हॉस्पिटल्स या स्कूल लैब्स में लैब असिस्टेंट की नौकरी मिल सकती है। आगे चलकर DMLT (Diploma in Medical Lab Technology) करके इस फील्ड में केरियर बनाया जा सकता है।

2. Pharmacy Assistant: किसी मेडिकल स्टोर या अस्पताल में काम करने का अनुभव मिल सकता है — आगे B.Pharm करने का प्लान हो तो यह और भी सहायक रहता है।

3. Tuition / Home Tutor: 12वीं साइंस पास होने के बाद जूनियर क्लासेस के बच्चों को गणित, विज्ञान पढ़ा सकते हैं। यह सबसे आसान और लोकल लेवल पर मिलने वाला काम है।

4. Computer Course + Data Entry: अगर बेसिक कंप्यूटर स्किल्स हैं तो किसी ऑफिस में डेटा एंट्री, बिलिंग जैसे काम मिल सकते हैं। साथ में Tally, MS Office जैसे शॉर्ट कोर्सेस करके वैल्यू बढ़ाई जा सकती है।

5. ITI (Industrial Training Institute): 1-2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, COPA (कंप्यूटर आपरेटर) जैसे ट्रेड मिलते हैं। इसके बाद गवर्नमेंट या प्राइवेट सेक्टर में जल्दी नौकरी का मौका मिलता है।

6. SSC CHSL / MTS: केंद्र सरकार की परीक्षाएँ जो 12वीं पास छात्र दे सकते हैं। इनसे गवर्नमेंट ऑफिस में क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद मिलते हैं।

अब आगे क्या करें? एक आसान चेकलिस्ट

परीक्षा के बाद अभी से ये काम शुरू करें:

✅ अगर NEET देनी है: NEET का फॉर्म भरें (फरवरी-मार्च में आता है) और अभी से सिलेबस दोहराना शुरू करें

✅ अगर JEE देनी है: JEE Mains साल में दो बार होती है, अगले एटेम्प्ट की तैयारी अभी से करें

✅ अगर ड्रॉप लेना है: कोचिंग या सेल्फ-स्टडी का प्लान बनाएं, साथ में लोकल कॉलेज में B.Sc में दाखिला लेने का विकल्प भी ओपन रखें

✅ अगर IISER या IISc में जाना है: KVPY और JEE Advanced की तैयारी करें

✅ अगर B.Sc करनी है: CUET का फॉर्म भरें (DU/BHU के लिए) या नज़दीकी सरकारी कॉलेज में दाखिला लें

✅ अगर short term काम चाहिए: ITI, DMLT जैसे वोकेशनल कोर्सेस या ट्यूशन का विकल्प देखें

याद रखें साइंस से 12वीं करना कोई बंधन नहीं है। यह एक ऐसा दरवाज़ा है जिसके पीछे बहुत सारे रास्ते हैं। ज़रूरत है तो बस एक बार अपनी रुचि और हालात के हिसाब से सही रास्ता चुनने की।


FAQs

Tags: MP Board 12th Science exam CUET NEET JEE mains JEE Advance Biology Maths IISc IISER IIT NIT IIIT

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.